ग्रीन वैली क्लीन वैली के सदस्यों ने वैलेंटाइन डे के दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह व उनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीदों के देश के लिए दिए बलिदान को याद किया गया।
ग्रीन वैली संस्था के अध्यक्ष नवजोज जोशी ने बताया कि आज देश के अंदर देश विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। यह काफी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन डे को भारत में युवा काफी उत्साह के साथ मनाते हैं लेकिन देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को कोई भी याद नहीं करना चाहता।
इस मौके पर नवजोत जोशी, सुरेश भरमौरी, किशोर कुमार, राम ठाकुर, अनामिका शर्मा, सुमित पठानिया, राजू ग्रोवर, गणेश, शशि कुमार, विष्णु शिल्पा, आरती, कमल शर्मा, ज्योति, राधा, पूजा और सरोज उपस्थित रहे।