फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रदेश से बाहर पंजीकृत वाहनों पर लग सकता है ग्रीन शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) भरमौर की बैठक का आयोजन चेयरमैन एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता हुआ। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 का आय एवं व्यय लेखा तथा 2024-25 के लिए वार्षिक बजट और कार्य योजना को अनुमोदित किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भी प्रमुख प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। बैठक में साडा भरमौर की आय में वृद्धि के लिए साडा की ओर से स्वीकृत दुकानों, जिम हॉल व पार्किंग परिसर को किराये पर देने, पुराने बस स्टैंड के पास स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को किराये पर देकर आय अर्जित करने, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर मेंटेनेंस शुल्क लगाना, बिल्डिंग प्लान रेगुलेशन का सख्ती से पालन और प्रवर्तन,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने सहित भरमौर नगर में सफाई सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि साडा भरमौर क्षेत्र की आय बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश से बाहर पंजीकृत वाहनों पर ग्रीन शुल्क लगाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शीघ्र भरमौर में घर-घर से प्लास्टिक कचरा एकत्रित और कचरा प्रबंधन व निष्पादन योजना को अमलीजामा पहनाया जाए।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग हरमिंदर चौणा, लोक निर्माण विभाग संजय शर्मा, वन मंडल अधिकारी नवनाथ माने, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से धर्मेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी रमनवीर चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें