फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीति गरीब आदमी के खिलाफ : सुदेश

विज्ञापन
अांबेडकर भवन बालू में बैठक के दौरान मिड-डे मिल वर्कर। संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। मिड-डे मील वर्कर यूनियन के सीटू जिला सचिव सुदेश ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई आज चरम पर पहुंच गई है। सरकार की नीति गरीब आदमी के खिलाफ है। सरकार सब कुछ बेचने पर लगी हुई है। सेना का भी ठेकाकरण कर दिया गया है। नियमित भर्ती की जगह अब सेना में सिर्फ चार साल के लिए भर्ती होगी। सैनिक को कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है। सरकार ने डिपुओं में मिलने वाला राशन महंगा कर दिया है। इससे गरीब को भुखमरी का शिकार होना पड़ेगा। सरकार सबको राशन देने के बजाय राशन प्रणाली को ही खत्म कर देना चाहती है। मजदूरों को फिर से बंधुआ बनाया जा रहा है। कोई स्थायी नौकरी नहीं है। अलग-अलग नाम से नौकरियों को निजी कंपनियों के हाथों सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन

सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर आज लंबे अंतराल के बाद जिला सम्मेलन में इकट्ठा हुए हैं। कोविड के बाद इन वर्करों को मिलने वाला मानदेय ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है। महंगाई निरंतर बढ़ रही है। ऐसे हालतों में 3,500 में घर परिवार चलाना बेहद कठिन है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें