फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जनता को कर रही गुमराह : जय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता ने पत्रकार वार्ता में सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भाजपा नेता जय सिंह ने मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है और चुनावी वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा आम जनता के साथ मिलकर विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगी और सरकारी कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। आंदोलन के तहत सबसे पहले बिजली बोर्ड कार्यालय, परिवहन निगम कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय और उसके बाद सदर विधायक के आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उपभोक्ताओं को डरा रहा है। उन्होंने मांग की कि उपभोक्ताओं की सहमति और जागरूकता के साथ ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। जिले में परिवहन निगम की बसें रास्ते में खराब हो जाती हैं। यह शासन-प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय है। रूटों पर चल रही बसों के महत्वपूर्ण पुर्जों का अचानक खराब होना निगम की कार्यप्रणाली और वर्कशॉप व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा शगुन योजना के तहत भी लाभार्थियों को समय पर राशि नहीं मिल रही है। आरोप लगाया कि बेरोजगारी के मुद्दे पर भी युवाओं को ठगा गया है। 18 लाख से अधिक युवा रोजगार की तलाश में हैं लेकिन सरकार के पास उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। कहा कि प्रदेश में पहले से ही बिजली पर प्रति यूनिट 10 पैसे मिल्क सेस, दो पैसे पर्यावरण उपकर और अन्य शुल्क वसूले जा रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें