चंबा शिक्षा उप निदेशक को अध्यापकों की कमी बारे ज्ञापन सोंपते केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला संघनेड
चंबा। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला संघनेड़ की स्कूल प्रबंधन समिति का प्रतिनिधिमंडल कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक से मिला। उन्होंने स्कूल में लंबे समय से अध्यापकों के रिक्त पदों के बारे में जानकारी दी। विभाग से मांग की है कि इन रिक्त पदों को जल्द भरा जाए।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल स्कूल प्रबंधन समिति मुश्ताक अहमद, कुलदीप कुमार, हमजा मीर, रजी लाल, अमर सिंह, मरीना बेगम, सुदर्शना देवी, मीना देवी और जेतूण ने बताया कि स्कूल में 115 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में चार साल से अध्यापकों के पद खाली हैं। बताया कि अगर विभाग की ओर से मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति सूची निकाली जाती है तो एक अध्यापिका की पदोन्नति हो जाएगी और स्कूल दो शिक्षकाें के हवाले रह जाएगा। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द स्कूल में रिक्त चल रहे अध्यापकों के पद भरे जाएं। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द उचित पहल की जाएगी।