फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खड़ामुख में खराब हुई भरमौर-चंबा सरकारी रूट की बस

Sat, 12 Sep 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर से चंबा जा रही सरकारी बस शनिवार को खड़ामुख के पास खराब हो गई। बीच रास्ते बस के बंद होने से उसमें सवार 20 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को दूसरी बस आने तक काफी देर सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रियों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि खराब बस को जल्द ठीक करवाया जाए। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सरकारी बसें यात्रियों के लिए परिवहन का महत्वपूर्ण साधन हैं। ऐसे में बसों की नियमित जांच और समय पर रखरखाव किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई है। बस को ठीक करवाने के लिए मेकेनिक भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें