फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के साहित्यकारों ने रिकांगपिओ में बिखेरी हिंदी की खुशबू

Sat, 12 Sep 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में चार साहित्यकारों ने रचनाओं से बांधा समां, हिंदी के साथ प्रकृति और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
विज्ञापन

राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित युद्धवीर टंडन रहे विशिष्ट अतिथि, करीब 30 साहित्यकारों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिंदी राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से रिकांगपिओ, किन्नौर में राज्यस्तरीय हिंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें प्रदेशभर से करीब 30 साहित्यकारों ने भाग लेकर हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चंबा के चार साहित्यकारों ने भी अपनी रचनाओं से जिले की साहित्यिक पहचान दर्ज करवाई। साहित्यकार एवं समाजसेवी उत्तम सूर्यवंशी ने हिंदी भाषा और प्रकृति संरक्षण पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। उनके चर्चित पर्यावरण गीत ‘अपनी धरा बचाएं हम, आओ पेड़ लगाएं हम’ ने श्रोताओं को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण का संदेश दिया।
किशोर कालिया ने भावपूर्ण कविता ‘मैं पत्थर हो जाऊं’ का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर किया। ऋषि ठाकुर ने अपनी गजलों की प्रभावशाली प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी। राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक एवं साहित्यकार युद्धवीर टंडन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने देशभक्ति से ओत-प्रोत रचना प्रस्तुत कर राष्ट्रप्रेम की भावना को स्वर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में साहित्यकारों ने हिंदी के प्रचार-प्रसार और साहित्य के माध्यम से समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को रेखांकित किया। चंबा के साहित्यकारों की प्रस्तुतियों ने जिले की साहित्यिक और सांस्कृतिक समृद्धि की प्रभावशाली झलक पेश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें