फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना खरीदने से पहले सावधान: चमक के साथ शुद्धता भी परखें, 24, 22 और 18 कैरेट में जानें कितना होता है अंतर

Wed, 04 Nov 2026 10:30 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

त्योहारी सीजन में सोने के आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सिर्फ डिजाइन और कीमत नहीं, शुद्धता की जांच भी जरूरी है। चंबा के आभूषण कारोबारियों ने ग्राहकों को 24, 22 और 18 कैरेट सोने के अंतर के साथ BIS हॉलमार्क और HUID नंबर जांचने की सलाह दी है। खरीदारी के समय पक्का बिल लेना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
सोना खरीदने से पहले सावधान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के सीजन में सोने के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो खरीदारी से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। बाजार में अलग-अलग कैरेट के सोने के आभूषण उपलब्ध हैं, लेकिन सभी में सोने की शुद्धता एक जैसी नहीं होती। ऐसे में केवल आभूषण का डिजाइन और कीमत देखकर खरीदारी करना नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

चंबा के आभूषण कारोबारी कमल शम्मी और जगदेव स्वर्णकार ने ग्राहकों को सलाह दी है कि सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता, कैरेट, भारतीय मानक ब्यूरो का हॉलमार्क और हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या (एचयूआईडी) जरूर जांचें।

24, 22 और 18 कैरेट सोने में क्या है अंतर?
कारोबारियों के अनुसार बाजार में मुख्य रूप से 24, 22 और 18 कैरेट सोना उपलब्ध है। इनमें सोने की मात्रा अलग-अलग होती है। 24 कैरेट सोना लगभग 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है। हालांकि, यह काफी मुलायम होता है, इसलिए इससे सामान्य तौर पर रोजाना पहनने वाले आभूषण नहीं बनाए जाते। वहीं, 22 कैरेट सोने में 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है, जबकि शेष 8.4 प्रतिशत में अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं। इसी कारण इससे पारंपरिक सोने के आभूषण तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा 18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना और 25 प्रतिशत अन्य धातुएं होती हैं। इससे मजबूत और आकर्षक डिजाइन के आभूषण तैयार किए जाते हैं।

हॉलमार्क और छह अंकों की पहचान संख्या जरूर जांचें
आभूषण खरीदते समय भारतीय मानक ब्यूरो का हॉलमार्क, शुद्धता का अंक और छह अंकों की एचयूआईडी संख्या जरूर देखनी चाहिए। यह संख्या आभूषण की पहचान और उसकी हॉलमार्किंग की जानकारी की पुष्टि करने में मदद करती है। ग्राहक बीआईएस केयर मोबाइल ऐप के माध्यम से भी एचयूआईडी संख्या की पुष्टि कर सकते हैं। इसके अलावा सोने की शुद्धता जांचने के लिए कैरेटमीटर मशीन की मदद ली जा सकती है।

पक्का बिल लेना न भूलें
आभूषण खरीदते समय पक्का बिल लेना भी बेहद जरूरी है। बिल में सोने का वजन, शुद्धता, प्रति ग्राम कीमत और आभूषण बनाने का शुल्क स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए। कारोबारियों का कहना है कि ग्राहक खरीदारी से पहले इन सभी जानकारियों की जांच करें तो गलत जानकारी और धोखाधड़ी से बच सकते हैं। इसलिए आभूषण की चमक और डिजाइन के साथ उसकी शुद्धता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता

कैरेट    सोने की मात्रा    अन्य धातुएं
24 कैरेट    99.9%    0.1%
22 कैरेट    91.6%    8.4%
18 कैरेट    75%    25%
विज्ञापन

चंबा में मंगलवार को सोने-चांदी के भाव

धातु    कीमत
22 कैरेट सोना (10 ग्राम)    ₹1,30,000
24 कैरेट सोना (10 ग्राम)    ₹1,41,000
चांदी (10 ग्राम)    ₹1,990
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें