फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1098 पर दें बाल विवाह की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चाइल्डलाइन की मुफ्त फोन सेवा 1098 के माध्यम से स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक, शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन और बाल विवाह के संबंध में सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। आंगनबाड़ी केंद्र ढांपू में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में टीम काउंसलर अनीता देवी और टीम सदस्य पंकज कुमार ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों और वयस्कों के साथ बाल संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक संवाद किया। उन्हें बताया गया कि यदि कोई नाबालिग बच्चों को बहलाता-फुसलाता है तो इसे नजरअंदाज न किया जाए।
विज्ञापन

उन्हें जहां नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया वहीं बच्चों को सोशल मीडिया के लाभ-हानियों के बारे में बताया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से आग्रह किया गया कि वे भी समय-समय पर बच्चों और उनके अभिभावकों को इस संबंध में जागरूक करते रहें। लोगों से आह्वान गया कि वे बच्चों से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर देना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधना कुमारी, सहायिका बीना देवी, आशा कार्यकर्ता आशा कुमारी सहित पांच बच्चों और 10 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें