चंबा। राजपूत सभा चंबा ने राजपुरा में कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन कर युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस काउंसलिंग में इंजीनियर मनीष जम्वाल ने युवाओं को बताया कि वे किस प्रकार से अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। जमा दो कक्षा के बाद युवाओं को क्या करना चाहिए। इसको लेकर भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सरकारी क्षेत्र की विभिन्न नौकरियों में जाने के लिए किस तरह तैयारी करनी चाहिए। इसको लेकर भी उन्हें जानकारी उपलब्ध करवाई। इस सत्र में बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपने कॅरिअर के बारे में जानकारी प्राप्त की।
राजपूत सभा चंबा के अध्यक्ष शुभम ठाकुर ने कहा कि बच्चों के उत्साह और जिज्ञासा देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई। इस अभियान के आयोजन में राजपूत सभा चंबा के चीफ पैटर्न ब्रिगेडियर आरएस जम्वाल एसएम/वीएसएम, पदाधिकारी जसवंत ठाकुर, हरीश ठाकुर, राज ठाकुर, सरिता कोपड़ा, सतिंदर जंदरोटिया, जितेंद्र राठौर, सुरिंद्र राठौर, अनिल ठाकुर, मोहिंद्र जंदरोटिया, नरेश मांडला, राजीव ठाकुर और बीएस ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।