फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेई-सेरी मार्ग दो माह से बंद, लोग पैदल कर रहे आवाजाही

Thu, 30 Oct 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर का सेई-सेरी मार्ग दो माह से बाधित है। जिसे बहाल करवाने को लेकर न तो लोक निर्माण विभाग दिलचस्पी दिखा रहा है और न ही प्रशासन की तरफ से वहां कोई कार्रवाई देखने को मिल रही है। इस कारण सदर पंचायत के लोगों सड़क होते हुए भी पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान भूस्खलन होने से यह मार्ग बंद है।
विज्ञापन

प्रशासन से लेकर लोक निर्माण विभाग के पास ग्रामीण गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक बंद पड़ा मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। ग्रामीण राकेश, अनूप, अजय, काका, संजय कुमार और सुनील ने मांग की है कि मार्ग को शीघ्र बहाल किया जाए। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि विभाग को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही बंद पड़े मार्ग को बहाल करवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें