चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को एक मैच खेला गया। मैच में गागला की टीम ने आरके क्लब की टीम को 55 रन से हराया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में गागला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 135 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक विवेक ने 15 गेंदों में 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा सचिन ने 27 रन बनाए। आरके क्लब की ओर से राहुल ने दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरके क्लब की टीम 80 रन पर सिमट गई। इसमें अंशुल ने 53 रन बनाए। गागला की ओर से इसरो और मोहित ने दो-दो विकेट चटकाए। इस मैच में विवेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ गागला की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।