फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीई को प्रवक्ता पदनाम न देने पर पदाधिकारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। जिला डीपीई (डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन) संघ चंबा के पदाधिकारियों ने डीपीई को प्रवक्ता पदनाम न देने पर रोष जताया है। संघ के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि दो अप्रैल को हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें डीपीई को प्रवक्ता पदनाम देने की मांग उठाई गई लेकिन संघ के हित में निर्णय नहीं लिया गया जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है।
विज्ञापन

कहा कि सभी डीपीई डिग्री होल्डर हैं जिन्हें डिप्लोमा होल्डर बताया जा रहा है। पदनाम को लेकर विभाग 30 वर्षों से कोई सकारात्मक पहल नहीं कर पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि डीपीई के हित में निर्णय लिए जाए। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ उपप्रधान टेक चंद, राजेश शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रेस सचिव अविनेश टंडन, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, मुख्य सलाहकार भरत शर्मा, कमलेश कुमार और जोगिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें