फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गड्ढों की भरमार, नाले में बदली ओबड़ी मोहल्ला की सड़क

Sun, 01 Sep 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद के सुल्तानपुर वार्ड के ओबड़ी मोहल्ला में लोग मिट्टी और पत्थरों की सड़क से आवाजाही कर रहे हैं। सड़क पर तारकोल का नामोनिशान मिट चुका है। पत्थर और मिट्टी की भरमार है।
विज्ञापन

सड़क की हालत को देख ऐसा लगता ही नहीं है कि यह कोई सड़क भी है। वहां गड्ढे, पत्थर और मिट्टी भरी पड़ी है। ऐसे लगता है किसी नाले में वाहन चला रहे हैं। दो पहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है। हैरानी की बात है कि सड़क की सुध लेने के लिए नगर परिषद का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंच रहा है। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि ओबड़ी में जल्द ही सड़क की दयनीय हालत को सुधारा जाएगा।

ओबड़ी मोहल्ला में बनी सड़क से रोजाना सैकड़ों दो पहिया वाहन गुजरते हैं। भट्टी नाला से यह एक शार्टकट मार्ग है। यहां से मंगला, रठियार और खज्जियार जाने वाले लोग आसानी से आ-जा सकते हैं। मौजूदा समय में सड़क की हालत खस्ता है। - लखबीर सिंह
विज्ञापन



ओबड़ी में सड़क की सुध लेने के लिए नगर परिषद का कोई अधिकारी नहीं आ रहा है। यही कारण है कि सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों पर सड़क, इसका भी राहगीरों को पता नहीं लग रहा है। - निर्मला देवी


टैक्स लगाने के लिए नगर परिषद नए-नए हथकंडे अपना रही है। शहर के लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने में नाकाम हो रही है। नप क्षेत्र में सड़कें चकाचक होनी चाहिए, लेकिन ओबड़ी में सड़क खडूंजा पाथ की तरह दिखाई दे रही है। - रघुवीर सिंह शर्मा


सड़क की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि वहां दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी हो रही है। पैदल चलने वाले राहगीर भी सड़क की समस्या से काफी परेशान हैं। नाली का पानी भी सड़क पर ही बह रहा है। - जय कुमार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें