फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फ्रांसबीन 40, प्याज और टमाटर प्रति किलो 20 रुपये सस्ते

Sun, 15 Feb 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में सब्जियों के दामों में आई गिरावट से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। 15 के दौरान विभिन्न सब्जियों के भाव में कमी दर्ज की गई है। फ्रांसबीन के दामों में 40 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि भिंडी, प्याज और टमाटर के दामों में 20 रुपये प्रति किलो तक कमी आई है। कुल मिलाकर सब्जियों के दामों में गिरावट से गृहिणियों की थाली फिर से हरी-भरी होने लगी है और लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के चलते जहां लोग सब्जियां खरीदने से कतरा रहे थे, वहीं अब दाम घटने से बाजारों में रौनक लौटने लगी है। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए थे, जिससे बिक्री प्रभावित हो रही थी। अब पंजाब से चंबा के लिए सब्जियों की नियमित सप्लाई शुरू होने के कारण दामों में करीब 40 प्रतिशत तक कमी आई है। इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिल रहा है।
स्थानीय उपभोक्ताओं अशोक कुमार, राजेश कुमार, बीना देवी, रजनी देवी, मनोरमा देवी, मनोज कुमार और संजय कुमार ने बताया कि पिछले महीनों में महंगी सब्जियों के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया था, लेकिन अब दाम कम होने से कुछ राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले और अब के दाम (रुपये प्रति किलो)
सब्जी
पहले
अब
आलू
40
30
प्याज
60
40
घीया
60
50
बंदगोभी
50
30
शिमला मिर्च
80
60
गाजर
60
40
फूलगोभी
50
30
खीरा
80
60
फ्रांसबीन 120
80
भिंडी
100
80
टमाटर
60
40
बैंगन
60
40
मटर
80
50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें