फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा/चुवाड़ी। कोविड अस्पताल चंबा में तीन महिलाओं की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 75 पहुंच गया है। सोमवार को डीसीएच में मरने वाले लोगों में 35, 54 और 58 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं। ये सभी महिलाएं कोविड अस्पताल में पिछले कुछ दिन से उपचाराधीन थीं। इनमें से दो महिलाओं ने कोरोना वैक्सीन की एक-एक डोज लगवाई थी जबकि, एक ने वैक्सीन एक भी डोज नहीं लगवाई थी। 54 वर्षीय महिला जो उदयपुर गांव की रहने वाली थी, उसे आठ मई को डीसीएच में भर्ती करवाया गया था। सोमवार तड़के महिला ने डीसीएच में दम तोड़ दिया। यह महिला कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया की शिकार थी। इसके अलावा उसकी मौत के पीछे हृदय की गति रुकना भी कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा 58 वर्षीय महिला जो भटियात के सुटकी गांव की रहने वाली थी, उसे आठ मई को डीसीएच में भर्ती करवाया गया था। महिला कोरोना संक्रमण, निमोनिया और फेफड़े की बीमारी से ग्रसित थी। इसके चलते रविवार देर रात को उसका निधन हो गया। इसके साथ एक 35 वर्षीय महिला की भी मौत डीसीएच में हुई है जो डलहौजी के लोहार गांव की रहने वाली थी। उसे सात मई को डीसीएच में भर्ती किया गया था। महिला कोरोना संक्रमण के साथ फेफड़े की गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। इसके चलते रविवार रात को उसका निधन हो गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित तीन महिलाओं की मौत हुई है। महिलाए कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारी से भी ग्रसित थी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोविड नियमों की पालना करें। उधर, सिविल अस्पताल चुवाडी में कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक व्यक्ति हृदय रोग और अस्थमा से ग्रस्त भी था। कोरोना जांच में व्यक्ति संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह के समय उसकी मौत हो गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतीश फोतेदार ने कोरोना मरीज की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचाराधीन मरीज की मौत के बाद अस्पताल परिसर को सैनिटाइज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें