बनीखेत में सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सीय टीमों ने शनिवार को सलूणी परिक्षेत्र में कोरोना जांच के लिए 74 सैंपल एकत्रित किए। इसमें सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें एक व्यक्ति को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर सरू में शिफ्ट किया गया। जबकि छह अन्य कोरोना संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। यहां पर उनकी नियमित जांच की जाएगी।
चिकित्सीय टीमों ने शनिवार को सलूणी बाजार में नौ लोगों के सैंपल एकत्रित किए। इनकी जांच एंटी रैपिट टेस्ट किट के जरिये की गई। आधे घंटे में सैंपल की रिपोर्ट आ गई। इसमें चार लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा बरंगाल में 51 लोगों में सैंपल एकत्रित किए गए। इसमें दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ सुंडला में 14 लोगों के सैंपल जांचे गए। इसमें एक सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
कार्यकारी बीएमओ किहार डॉ. विवेक ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे खतरे को ध्यान में रखते हुए शनिवार को विभिन्न स्थानों पर सैंपल एकत्रित करके जांच की गई। इसमें सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इन्हें उपचार के लिए होम आइसोलेट और कोविड केयर सेंटर में रखा गया है।