चंबा। चुराह के एक गांव में महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मामला शुक्रवार रात का बताया जा रहा है, जब महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन महिला को फौरन उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर गए।
यहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया। जहर का मामला देख चिकित्सकों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर महिला का बयान दर्ज किया। इसमें महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ खाने की बात कही।