फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पूर्व उपप्रधान पर पेड़ की टहनियां काटने का आरोप

Sat, 18 Apr 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत फागड़ी पंचायत के लोहड़ी गांव में अवैध कटान का मामला सामने आया है। पूर्व उपप्रधान पर बिना अनुमति दूसरे की जमीन पर हरे-भरे पेड़ों की टहनियां काटने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

यह घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे की है। आरोपी ने तीन पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां काटनी शुरू कर दीं। पेड़ों की मालिक शकुंतला देवी, पत्नी दिवंगत ईश्वर चंद को घटना की जानकारी करीब नौ बजे मिली। जब वह मौके पर पहुंचीं, तब तक पेड़ों की कई टहनियां काटी जा चुकी थीं। शकुंतला देवी ने बताया कि गांव के ही ज्ञान चंद ने बिना अनुमति उनकी जमीन पर लगे पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। उनका कहना है कि आरोपी का घर इन पेड़ों से काफी दूरी पर स्थित है। फिर भी वह यह कहकर टहनियां काट रहा था कि पेड़ों से उसके घर को परेशानी हो रही है। इस मामले को लेकर शकुंतला देवी ने वन विभाग को शिकायत सौंपी है। डीएफओ चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें