फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भड़ियां कोठी के साथ लगते जंगल में आग से वन संपदा राख

Mon, 01 Jun 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भडियां कोठी के साथ लगते जंगल में रविवार रात को भीषण आग भड़की रही। इससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। हैरानी की बात रही कि कोई भी वन कर्मी आग को बुझाने के लिए दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को चिंता सता रही थी कि कहीं जंगल की आग उनकी बस्ती तक न पहुंच जाए। इसी डर के चलते ग्रामीण रात भर चैन से सो नहीं पाए। लोगों में महिंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, जोगिंद्र, प्रदीप कुमार, टेक सिंह, नरेण सिंह और योगराज ने बताया कि अज्ञात लोगों ने जंगल में यह आग लगाई। वन विभाग को ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले करना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे सकें। उधर, डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि जंगल में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन करने के लिए संंबंधित रेंज अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें