खज्जियार (चंबा)। गर्मी बढ़ने के साथ पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ने लगी है। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी इन दिनों खज्जियार का रुख कर रहे हैं।
वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खज्जियार की हरी-भरी वादियां, देवदार के घने जंगल और सुहावना मौसम पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल, रेस्टोरेंट और टैक्सी संचालकों के चेहरों पर भी रौनक छाई है। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों में पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे पर्यटन व्यवसाय को गति मिली है। संवाद