पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के प्यवा जंगल में आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। जंगल में लगी आग के विकराल होने के बाद वन विभाग के हाथ-पांव भी फूल गए हैं।
शौर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के युवाओं की टोली आग बुझाने के लिए जंगल में पहुंची। काफी जद्दोजहद के बाद कुद्हद अदद तक आग पर काबू पाया गया, लेकिन बाद में दोबारा भड़की आग ने पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से शरारती तत्वों पर नकेल कसने की मांग उठाई है।
वहीं, उपमंडल चुराह के टिकरीगढ़ बगेईगढ, कठवाड़़ और चांजू की ऊपरी घासनियों दो दिन से आग सुलग रही है। सैकड़ों क्षेत्रफल में फैला रकबा भी आग की भेंट चढ़ गया है। आग के कारण चीड़ के पेड़ों समेत अन्य घासनियां जल रही हैं। चुराह क्षेत्र में कई किलोमीटर तक धुएं के गुबार हैं। हैरत की बात है कि क्षेत्र में दिन-प्रति-दिन आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इन पर काबू पाना विभाग के लिए भी मुश्किल हो रहा है।