चंबा के डलहौजी में कलश यात्रा के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्डा और अन्य।संवाद
डलहौजी (चंबा)। अयोध्या से लाया गया कलश वीरवार को पर्यटन नगरी डलहौजी पहुंचा। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई।
सुभाष चौक से निकली शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर सदर बाजार पहुंची। क्षेत्र भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर पूर्व विधायक रेणू चड्ढा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढा, पूर्व वार्ड पार्षद वंदना चड्डा, सीमा चंदेल महाजन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद