फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वन विभाग की टीमों ने छाने पांगी के जंगल

विज्ञापन
पांगी के जंगलों में निरीक्षण करती वन विभाग की टीमें।
विज्ञापन
चंबा। बर्फ पिघलने के बाद पांगी के जंगलों में वन विभागों की टीमों ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इसमें तीन वन परिक्षेत्रों में आने वाले जंगलों में अवैध कटान और बर्फ से गिरे पेड़ों की जांच की गई। हरेक टीम वन परिक्षेत्र अधिकारी की अगुवाई में जंगल में निरीक्षण करने पहुंची। मंगलवार को वन मंडल अधिकारी रवि गुलेरिया ने सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी टीमों के साथ जंगलों का निरीक्षण करके उन्हें रिपोर्ट दें। साच में वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार, किलाड़ में मनजीत कुमार और पुर्थी में वन परिक्षेत्र अधिकारी कमला कुमारी की अगुवाई में वन रक्षकों की टीमों ने अपने-अपने जंगलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक टीमें अवैध कटान की जांच करने में जुटी रही लेकिन किसी भी जंगल में अवैध कटान के सबूत नहीं मिले। वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि बर्फबारी के दौरान जंगलों में अवैध कटान होने की संभावना अधिक रहती है। सर्दियों में विभागीय कर्मचारियों को नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए थे। अब जंगलों में बर्फ पिघल चुकी है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जंगलों में जाकर अवैध कटान को लेकर निरीक्षण करें। अभी तक किसी भी टीम से जंगल में अवैध कटान मिलने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें