फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी से टांडा के लिए सरकारी बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की 40 पंचायतों के लोग सलूणी से टांडा के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। मौजूदा समय में इन लोगों को 60 किलोमीटर दूर बनीखेत में पहुंचकर टांडा के लिए बस पकड़नी पड़ रही है। ऐसे में यदि सलूणी से टांडा के लिए बस सेवा शुरू होगी तो 40 पंचायतों के सैकड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं कई सरकारी कर्मचारी भी इससे लाभान्वित होंगे क्योंकि कांगड़ा से कई कर्मचारी सलूणी में संचालित सरकारी कार्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विकास खंड सलूणी में मरीजों को विशेषज्ञ की सेवाएं नहीं मिल पातीं। इसके कारण यहां से मरीज अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज का रुख करते हैं। इसके अलावा पहले से टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज करवा रहे मरीज रुटीन चेकअप के लिए वहां जाते रहते हैं। स्थानीय लोगों खेम राज, कर्म सिंह, हेम राज, देसराज, ध्यान सिंह, चतर सिंह, प्रेम लाल, दुनी चंद और रमेश कुमार ने बताया कि विकास खंड सलूणी के लोग लंबे समय से टांडा के लिए सीधी बस चलाने की मांग कर रहे हैं। इस दिशा में सरकार को शीघ्र उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए सलूणी से टांडा के लिए सरकारी बस चलाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। अनुमति मिलने पर बस सेवा शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें