चंबा। तीस जुलाई से एक अगस्त तक ऐतिहासिक चौगान मैदान में राष्ट्रस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 14 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। सचिव नरेश खन्ना ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के फुटबाल क्लब भी भाग लेंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। जिले में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। बेदी ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मिंजर मेले के दौरान आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता खेल और उत्सव का आकर्षक संगम बनेगी। संवाद