फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चांजू नाले पर बनेगा एंबुलेंस पुल, 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 25 Jul 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
30 किलोमीटर का लंबा सफर घटकर आठ किलोमीटर रह जाएगा, नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

सांसद हर्ष महाजन ने एनएचपीसी को भेजा प्रस्ताव, जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। पंचायत दियोला, टिकरीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। चांजू नाले पर सीएसआर योजना के तहत एंबुलेंस पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुल बनने के बाद क्षेत्र की नौ पंचायतों के करीब 25 हजार लोगों को लाभ होगा। लगभग 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर घटकर मात्र आठ किलोमीटर रह जाएगा।
वर्ष 2020 में पंचायत दियोला के बग्गा-कंडोलू तक एंबुलेंस सड़क का निर्माण एनएचपीसी बैरास्यूल परियोजना की वियर साइट तक किया गया था। नकरोड़ से भी वियर साइट तक सड़क है। दोनों सड़कों के बीच केवल चांजू नाला बाधा बना हुआ था। अब इसी स्थान पर पुल निर्माण होने से दोनों सड़कें आपस में जुड़ जाएंगी। पुल बनने से दियोला, टिकरीगढ़ और आसपास के गांवों के लोगों को जसौरगढ़ जीरो पॉइंट से होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुल से पंचायत दियोला, जसौरगढ़, टिकरीगढ़, लेसुई, देहरोग, बघेईगढ़, चांजू, चरड़ा और देहरा सहित आसपास के क्षेत्रों की आवाजाही सुगम होगी। इस बीच राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री हर्ष महाजन ने 19 जुलाई 2026 को एनएचपीसी के क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत के कार्यकारी निदेशक राजिल व्यास को पत्र भेजकर पंचायत दियोला की ओर से पारित प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है। पत्र में सीएसआर योजना के तहत भालेड (चांजू) नाले पर एम्बुलेंस पुल निर्माण के प्रस्ताव का नियमानुसार परीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण कर्म शर्मा, विरेंद्र ठाकुर, साहब शर्मा, दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार, नेक सिंह, जीत सिंह, राकेश कुमार, मान सिंह, राम सिंह, तेज सिंह, संजीव शर्मा, सनी नेगी, धनपत, लोकीनंद, बंसी लाल और तिलक राज ने पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें