फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के पांच पशु चिकित्सालयों को मिले डॉक्टर

Wed, 04 Sep 2024 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के पशु चिकित्सालयों में पशु चिकित्सकों की कमी धीरे-धीरे दूर हो रही है। बीते दिनों प्रदेश सरकार ने पांच पशु चिकित्सकों की तैनाती की है।
विज्ञापन

चंबा में दो, गनेड़, हिमगिरी और कोटी में स्थित पशु चिकित्सालय में एक-एक चिकित्सक की तैनाती की गई है। अब पशुपालकों को अपने मवेशियों के बीमार होने पर चिंता नहीं सताएगी। उन्हें मवेशियों के इलाज के लिए भी नहीं भटकना पड़ेगा। लंबे समय से इन क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों की काफी थी। इससे पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती थी, दूसरी ओर अपने मवेशियों के बीमार होने पर समय पर उपचार भी नहीं मिलता था। ऐसे में कई बार गंभीर बीमारी से ग्रस्त मवेशी मर जाते थे। पशु चिकित्सालयों में स्टाफ की कमी को लेकर पशुपालन विभाग ने उच्चाधिकारी को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने जिला चंबा में पांच पशु चिकित्सक नियुक्त किए हैं। अब बीमार पशुओं का समय पर इलाज होगा। इससे पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग चंबा के उपनिदेशक डाॅ. मुंशी कपूर ने कहा कि पशुपालन विभाग को पांच पशु चिकित्सक मिले हैं। दो चंबा, हिमगिरी, कोटी और गनेट में एक-एक पशु चिकित्सकों की तैनात हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें