फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा डिपो से पांच मेकेनिक ट्रांसफर, बसों की मरम्मत के लिए बढ़ेगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में कर्मचारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। चंबा डिपो से अब एक परिचालक और पांच मेकेनिकों का तबादला अन्य स्थानों पर कर दिया गया है। डिपो पहले ही लगभग 20 मेकेनिकों की भारी कमी से जूझ रहा था। अब बसों की नियमित मरम्मत और संचालन में और भी दिक्कतें उत्पन्न होंगी।
विज्ञापन

स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें तैनाती के बजाय लगातार तबादले किए जा रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। वर्तमान में बसों की स्थिति पहले से ही जर्जर हो चुकी है और समय पर मरम्मत न होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चंबा डिपो में तकनीकी कर्मचारियों की संख्या की जरूरत से बहुत कम है, और अब और तबादलों से सेवाओं की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इससे रोजाना बसों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। इसके अलावा, 30 तक परिचालकों की भी कमी बनी हुई है। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह ने कहा कि परिचालकों और मेकेनिकों का तबादला कुछ कारणों से किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके स्थान पर नए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और उच्च अधिकारियों को स्टाफ की कमी के बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें