फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-स्कूटी में टक्कर, पांच घायल

Tue, 01 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस और स्कूटी में टक्कर होने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में स्कूटी चालक संजू पुत्र नारायण सिंह (45) निवासी हटली व उसकी बेटी सुरभि (17), बस चालक विचित्र सिंह, परिचालक अजय राणा व द्रमनाला निवासी युवती सपना कुमारी शामिल है। हादसा सिहुंता की बलाणा पंचायत में दोपहर करीब दो बजकर दस मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक तेज रफ्तार से बस के साथ टकरा गया। स्कूटी सवार को बचाने के लिए बस चालक ने बस दूसरी तरफ मोड़ दी और बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद स्कूटी चालक और उसकी बेटी सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर रूप से चोटें आई हैं। जबकि ,बस में सवार युवती के नाक व सिर पर चोट लगी हैं। चालक की छाती और परिचालक की बाजू में चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सभी घायलों को शाहपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक, उसकी बेटी और बस में सवार युवती को टांडा रेफर कर दिया गया। जबकि बस के चालक और परिचालक को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों के बयान दर्ज किए हैं। बस चालक विचित्र सिंह ने बताया कि अचानक स्कूटी चालक उसके सामने आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में बस पेड़ से टकरा गई। वहीं, बलाणा पंचायत के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना की आवाज सुनकर लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायलों को शाहपुर अस्पताल पहुंचाया। जबकि बस में सवार अन्य लोगों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं, डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस चालक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें