चंबा-चौहड़ा मार्ग पर भलेई नाला के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है मोटरसाइकिल सवार ट्रक को ओवरटेक कर रहा था और अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव रोहर के रूप में हुई है। घटना के बाद अभिषेक को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अभिषेक जमा दो कक्षा का विद्यार्थी था। डीएसपी चंबा हेड क्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है।