five fresh corona cases in chamba
चंबा। जिले में कोरोना के पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें धरयाली गांव से 21 वर्षीय, डीपीएस डलहौजी से 31 और चालीस वर्षीय, रायपुर से तीस वर्षीय व्यक्ति सहित बनीखेत से एक 18 वर्षीय युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांच नए मामलों के साथ जिले में अब कोरोना के 22 सक्रिय मामले हो गए हैं। अब तक 3013 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2935 लोग रिकवर हुए हैं और 52 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को 399 सैंपलों की जांच रैट मशीन से की। इनमें से 395 निगेटिव और चार नए पॉजिटिव सामने आए। जबकि, 29 मार्च को आरटीपीसीआर में जांच के लिए गए 19 सैंपलों में से 18 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया।
सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पांच नए मामलों के साथ जिले में अब एक्टिव मामले 22 हो गए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि बिना मास्क घरों से बाहर न निकलें और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाकर रखें। गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से भी कोरोना की दूसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।