फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दिवाली की रात तीन जगह भड़की आग, पटाखों से 12 लोग झुलसे

Tue, 21 Oct 2025 09:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
शहर में दिवाली पर आतिशबाजी करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
चंबा। दिवाली की रात जिले में तीन जगहों पर आग की घटनाएं सामने आईं। इससे प्रभावितों को करीब 10,000 रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमों ने तीनों जगहों पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और बड़ा नुकसान होने से बचाया। वहीं, जिले में दिवाली की रात को पटाखे जलाते समय 12 लोगों झुलस गए।
विज्ञापन

पहला मामला सोमवार रात ग्राम पंचायत भनौता में सामने आया। इसमें जंगल में आग लग गई और एक घर के पास पहुंच गई। इस बीच दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाकर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। दूसरा मामला ग्राम पंचायत कलौता के गांव मंडाह में पेश आया। यहां सर्दियों में मवेशियों के लिए खेतों में रखी सूखी घास में आग लग गई। घास जलने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग काबू की।
तीसरे मामले मेंं सुल्तानपुर वार्ड में तीन मंजिला मकान की छत पर बनाए स्टोर में रखे सामान में आग भड़क गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को बुझाकर तीन मंजिला मकान को राख होने से बचा लिया। दमकल विभाग के कार्यकारी फायर अधिकारी दौलत राम ने बताया कि जिले में तीन जगह आग की घटनाएं हुई हैं। विभाग की टीम ने तत्परता से आग बुझाकर बड़ा नुकसान होने से बचाया।
विज्ञापन

हाथ, मुंह और चेहरा जलने पर पहुंचे अस्पताल
पटाखे और आतिशबाजी के चलते कई लोग हाथ, मुंह और चेहरा जलने की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचे। मेडिकल कॉलेज चंबा के आपातकालीन कक्ष में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक घायलों के पहुंचने का क्रम जारी रहा। आपातकालीन कक्ष में पहुंचे लोगों, बच्चों को तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा। उधर, एमएस डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि चोटिल होने वाले लोगों और बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया। हल्के घाव वाले लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें