तीसा क्षेत्र में रविवार को भंजराड़ू बस स्टैंड में एसबीआई बैंक के पास आग लगने के कारण पेड़-पौधे जल कर राख हो गए।
आग इतनी भयानक थी कि अगर अग्निशमन की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचती तो पूरा बाजार जल कर राख हो सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग रविवार सुबह तकरीबन नौ बजे लगी। जिस की सूचना तुरंत अग्निशमन केंद्र डोरी को दे दी गई।
अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि आग लगने के कारण कोई बड़ा नुकसान सामने नहीं आया है। रविवार की सुबह नौ बजे शरारती तत्वों ने बस स्टैंड के साथ लगते क्षेत्र में आग लगाई गई थी। जिस पर बाद में काबू कर लिया गया।
यह आग कैसे लगी है, इसके कारण का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। इसमें कोई भी आरोपी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।