सलूणी मुख्य चौक पर हांफी दमकल की गाड़ी, जेसीबी से धक्का लगा की किनारे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी मुख्य चौक पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी बीच राह हांफ गई। गाड़ी स्टार्ट न होने पर काफी जद्दोजहद करने के बाद जेसीबी से मुख्य चौक से दमकल वाहन को एक किनारे किया गया। इस दौरान सलूणी मुख्य चौक पर वाहनों का जाम लग गया।
उपमंडल सलूणी के तहत आते दमकल विभाग की गाड़ी सोमवार दोपहर 2:00 बजे सलूणी मुख्य चौक के बीचोबीच खराब हो गई। इससे यहां से होकर एसडीएम कार्यालय, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, तहसील कार्यालय समेत लंगेरा सहित आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजीव कुमार, नरेश कुमार, योकेश कुमार ने बताया कि जेसीबी के जरिये ही दमकल विभाग की गाड़ी को एक से दूसरे छोर तक पहुंचाया गया। अग्निशमन विभाग के चौकी प्रभारी पवन राणा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। आलाधिकारियों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।