चंबा। सलूणी डाकघर के साथ लगते जंगल में वीरवार शाम को अचानक आग भड़क गई। आग तेजी से फैलते हुए रिहायशी बस्ती के नजदीक पहुंचने लगी। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी की बौछारें कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग को रिहायशी क्षेत्र तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दमकल चौकी सलूणी के प्रभारी पवन राणा ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। आग रिहायशी बस्ती के नजदीक पहुंच रही थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया। घटना में किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। संवाद