फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आलू गुणन फार्म के चारों ओर बाड़ लगाने के आदेश

Sun, 25 Jun 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने अधिकारियों को कृषि विभाग के आलू गुणन फार्म के चारों तरफ बाड़ लगाने के आदेश दिए जिससे फसल को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। रविवार को कृषि मंत्री ने डलहौजी के पास बने इस फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पोषक अनाज की खेती, जंगली गेंदे की खेती या फलदार पौधे लगाने की संभावनाएं तलाशें। उन्होंने कहा कि इस बीज गुणन फार्म का कुल क्षेत्रफल 8.58 हेक्टेयर है जिसमें से 3.33 हेक्टेयर क्षेत्र ही कृषि योग्य है।
विज्ञापन

इस खरीफ मौसम में फार्म में स्थानीय राजमा और कोदरा के बीजों का गुणन किया जाएगा। पैदावार निकलने के बाद यह बीज अगले वर्ष अन्य किसानों को वितरित किए जाएंगे। क्योंकि राजमा की अन्य किस्मों के मुकाबले जिले के स्थानीय राजमा बाजार में अच्छे दामों पर बिकते हैं। उन्होंने बताया आलू गुणन फार्म में वर्ष 1952 से कृषि बीज उत्पादन किया जा रहा है। इस फार्म में पहले बीज आलू का गुणन किया जाता था लेकिन वर्ष 2019 में पाया गया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न आलू गुणन फार्मों में पोटेटो सिस्ट नेमाटोडे नाम के जीवाणुओं की संख्या अधिक होने के कारण यहां पर पैदा किए गए आलू के बीज को जब किसान खेतों में लगाएंगे तो पैदावार में कमी आएगी। इसके मद्देनजर ही फार्म में आलू के बीज का उत्पादन बंद कर दिया गया। फार्म में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विभाग को निर्देशित भी किया। इस दौरान उप निदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान ने कृषि मंत्री को शॉल और टोपी भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, विषयवाद विशेषज्ञ चुवाड़ी डॉ. सनी पटियाल, उपमंडलीय भू संरक्षण अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर के अतिरिक्त सचिव कृषि उत्पाद मंडी समिति चंबा डॉ. भानु प्रताप भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें