फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खन्नाटू नाले में बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान, सेब की फसल तबाह

Wed, 06 Aug 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में पांगी की शौर पंचायत के खन्नाटू नाले में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के बाद आया मलबा।स्रो
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। ग्राम पंचायत शौर के खन्नाटू नाले में आई बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। नाले में उफान के साथ बहकर आई मिट्टी ने खेतों और बागीचों को बर्बाद कर दिया। खासकर खेलुई गांव में किसानों और बागवानों की सेब की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। हालांकि इस प्राकृतिक आपदा में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। प्रभावित किसान अब प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान दमयंती भारद्वाज द्वारा सूचना दिए जाने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम को रवाना किया। स्थानीय किसान प्रवीण कुमार ने बताया कि वर्षों की मेहनत से तैयार की गई फसल चंद घंटों की बारिश में नष्ट हो गई। अब वे सरकार से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार शांता कुमार ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम खेतों और बागीचों का जायजा लेकर नुकसान का आकलन कर रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्रभावित किसानों को सरकारी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें