फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंगला क्षेत्र में गेहूं की कटाई करने में जुटे किसान

Sun, 10 May 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मंगला में गेहूं की कटाई करते किसान: संवाद
विज्ञापन
मौसम खुलने के बाद किया खेतों का रुख, जोर-शोर से चल रहा कटाई का काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। मंगला और आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। मौसम साफ होते ही किसानों ने खेतों का रुख कर लिया है।
वे सुबह से शाम तक फसल काटने में जुटे हैं। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है। निचले इलाकों में गेहूं की कटाई का कार्य जारी है। मौसम साफ रहने से किसानों को राहत मिली है। वे जल्द फसल घर पहुंचाने में लगे हैं।
विज्ञापन

किसानों में रोशन लाल, बिहारी लाल, सूरज कुमार, रतन चंद और कर्म सिंह ने कहा कि अचानक बारिश होने की आशंका के चलते वे समय रहते कटाई का कार्य पूरा करना चाहते हैं ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके। यही वजह है कि किसान अपने परिवार के साथ खेतों में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इन दिनों गांवों के खेतों में सुबह से ही किसानों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी मिलकर गेहूं की कटाई और फसल को समेटने में जुटे हैं। कई किसान कटाई के बाद गेहूं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि निचले क्षेत्र में अभी गेहूं की कटाई बाकी है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वह जल्द कटाई का कार्य खत्म करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें