फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए हरी सब्जियां बनी आमदनी का जरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोरोना महामारी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए हरी सब्जियां आमदनी का जरिया बन गई हैं। वहीं, चिकित्सक भी पौष्टिकता सहित इनमें रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के गुण होने का हवाला देकर इनका अधिक सेवन करने की सलाह देते हैं। लिहाजा, शहर की मंडियों सहित आसपास के परिक्षेत्र और चौराहों पर साग-सब्जियां बेचने के लिए पहुंचने वाले ग्रामीण कुछ ही समय में सब्जियां बेचकर घरों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इन सब्जियों को उगाकर जिला मुख्यालय में बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। स्थानीय हरी सब्जियों को देखकर लोग भी इनकी खूब खरीदारी कर रहे हैं। साग, पालक, फफरू सहित अन्य सब्जियां लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के किसान शहर में पहुंच रहे हैं और पुरानी सब्जी मंडी के समीप अपनी फड़ी सजा रहे हैं। इसके अलावा लोग भी साग-सब्जियों को खरीदने के लिए रियायत के समय बाजारों में इन्हें तलाशते पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि गत वर्ष प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में उगाई जाने वाली ताजा सब्जियों को लेकर एक सराहनीय पहल की थी। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सब्जी उगाने वाले किसान अपनी सब्जी शहर में आसानी से बेच रहे थे। नगर परिषद चंबा के समीप स्थित पार्क में मंडे मार्केट लगी थी लेकिन, कोरोना के चलते वर्तमान में यह मार्केट बंद है और अब ये किसान शहर के चौराहों पर जहां जगह मिल रही है, वहीं सब्जियां बेच रहे हैं।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. ऋषि पुरी ने कहा कि हरी सब्जियों का लोगों को अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से ग्रस्त लोगों के शरीर में आवश्यक तत्वों सहित पौष्टिक आहार की अति आवश्यकता रहती है। ऐसे में साग-सब्जियों के सेवन से लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ा सकते हैं। कहा कि साग-सब्जियों में आयरन, मैग्नीशियम सहित विभिन्न प्रकार की विटामिन होती है जो, स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें