फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बस स्टैंड में पंखे बने शोपीस, यात्री गर्मी से हो रहे बेहाल

Thu, 16 Jul 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत के अभाव में हर दिन सैकड़ों यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
चंबा। बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए पंखे शोपीस बनकर रह गए हैं। बस स्टैंड परिसर में एक भी पंखा नहीं चलने से हर दिन सैकड़ों यात्रियों को भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
निगम प्रबंधन ने यात्रियों को राहत देने के लिए बस अड्डे में पंखे लगाए थे। ये लंबे समय से खराब हैं। अब तक इनकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। बस स्टैंड पर सुबह से शाम तक विभिन्न क्षेत्रों के लिए बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में कृतिका कुमारी, अमित कुमार, राज कुमार, पीयूष कुमार, धर्म राज, लोकीनंद ने कहा कि बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगह पर मूलभूत सुविधाओं का उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। खराब पड़े पंखों की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है जबकि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि बस स्टैंड पर खराब पड़े सभी पंखों की जल्द मरम्मत करवाई जाए। उधर, एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है खराब पंखों को जल्द दुरूस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें