भरमौर (चंबा)। पंचायत पूलन के मुख्य मार्ग पर खुले शराब को ठेके को बंद करवाया जाएगा। यह प्रस्ताव वीरवार को पंचायत की ग्राम सभा में पारित किया गया। जहां यह ठेका खुला है, उसके 200 मीटर की दूरी पर सरकारी स्कूल है।
ऐसे में वहां ठेका नहीं खुल सकता। पंचायत प्रधान अंग्रेज कपूर ने ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ग्रामीणों के साथ जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उसे धरातल पर उतारा जाएगा।
ग्रामसभा ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि अब पंचायत किसी भी संस्था कमेटी को पंचायत कार्यों के प्रस्ताव व अनापत्ति प्रणाम पत्र नहीं देगी। इसका मुख्य कारण कमेटियों की ओर से पिछले 15 वर्षों से लंबित कार्य के साथ गुणवत्ताहीन कार्य होने का तर्क दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों पर भी चर्चा की गई। संवाद