फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, सीबीआई जांच मांगी

Fri, 03 Jan 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। बनीखेत में होटल मैनेजर राजिंद्र कुमार की हत्या के मामले में पत्नी राधा देवी ने प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह जाहिर करते हुए इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। रोते-बिलखते राधा देवी ने कहा कि उनके घर के मुखिया की हत्या करने वाले आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी जाए। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पुलिस जवानों और होटल के एक अन्य कर्मी ने मिलकर उनके पति की हत्या की है। राजिंद्र अपने बच्चों को उच्च पद पर बैठा देखना चाहता था। यही वजह रही कि उन्होंने अपनी पत्नी को बेटे के साथ चंडीगढ़ में कोचिंग दिलवाने के लिए भेजा था। उनका 16 वर्षीय बेटा चंडीगढ़ में कोचिंग ले रहा है। जबकि, बेटी डलहौजी के विद्यालय में शिक्षारत है।
विज्ञापन

घायल होटल कर्मी सचिन के परिजनों ने भी अब तक की पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हैं। सचिन की पत्नी ने पति की सुरक्षा को लेकर भी हिमाचल पुलिस को शक दायरे में लिया है। उन्होंने कहा कि सचिन के बयान मजिस्ट्रेट के सामने करवाएं जाएं। परिजनों ने इस मामले को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को भी ज्ञापन भेजा है। घायल सचिन के पिता नागेंद्र का कहना है कि प्रशासन इस मामले में अगर सीबीआई जांच नहीं होती है तो वे बनीखेत में आमरण अनशन तक करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि एकतरफ उनका बेटा गंभीर हालत में पठानकोट में उपचाराधीन है तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस बेटे का बयान लेने के लिए पठानकोट पहुंच गई है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
हेमंत ठाकुर, डीएसपी डलहौजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें