फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़ा शुल्क की रसीद दिखाने पर ही मिलेंगे परिवार नकल और प्रमाण पत्र

Thu, 12 Dec 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा ने शहरवासियों से कूड़ा शुल्क का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब नगर परिषद कार्यालय से किसी भी प्रकार का प्रमाणपत्र जैसे परिवार नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और अन्य कार्याें के लिए नागरिकों को कूड़ा शुल्क की भुगतान रसीद दिखानी होगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य कूड़ा शुल्क के भुगतान में हो रही अनियमितताओं को रोकना और नगर परिषद के राजस्व को सुधारना है।
विज्ञापन


नगर परिषद चंबा द्वारा शहर में डोर टू डोर कचरा उठाने की सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिसके लिए प्रत्येक घर से 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से नागरिकों की ओर से कूड़ा शुल्क का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई घरों से तो एक से डेढ़ साल से शुल्क की अदायगी नहीं हुई है, जिसके कारण नगर परिषद को वित्तीय नुकसान हो रहा है। सफाई कर्मचारियों की ओर से रोजाना कचरा एकत्रित किया जा रहा है, लेकिन शुल्क के रूप में प्राप्त होने वाली आय में कमी आने से नगर परिषद की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ रहा है।
सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाया कदम
नगर परिषद ने कूड़ा शुल्क की रसीद को प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए अनिवार्य कर दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि नागरिक कूड़ा शुल्क का भुगतान करें और नगर परिषद को राजस्व प्राप्त हो, जिससे सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन

यह कदम कूड़ा शुल्क के भुगतान को लेकर हो रही लापरवाही को रोकने के लिए उठाया गया है। अब किसी भी नागरिक को नगर परिषद से प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए कूड़ा शुल्क की भुगतान रसीद दिखानी होगी।
दलीप कुमार, कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
इन कामों के लिए रसीद होगी अनिवार्य
इस नई व्यवस्था के तहत नगर परिषद के सभी महत्वपूर्ण प्रमाणपत्रों जैसे परिवार नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, सड़क काटने की अनुमति, सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए और पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाने आदि सभी सेवाओं के लिए कूड़ा शुल्क की भुगतान रसीद अनिवार्य होगी।
11 वार्ड, 5,000 मकान
नगर परिषद चंबा के अंतर्गत कुल 11 वार्ड आते हैं, जिनमें करीब 5,000 मकान हैं। इन वार्डों में सपड़ी, सुराड़ा, चौगान, कसाकड़ा, धड़ोग, चौंतड़ा, जनसाली, जुलाहकड़ी, सुल्तानपुर, हरदासपुरा और हटनाला शामिल हैं।
पहले 30 लोगों को भेजे हैं नोटिस
नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से कचरा एकत्र किया जाता है, लेकिन नागरिकों द्वारा शुल्क न देने के कारण सफाई व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। नगर परिषद ने यह व्यवस्था लागू करने के बाद स्पष्ट किया है कि जो लोग कूड़ा शुल्क का भुगतान नहीं करेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले नगर परिषद 30 लोगों को नोटिस भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें