फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जवाब न दिया तो जा सकती है प्रयोगशाला परिचारक की नौकरी

Thu, 21 May 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन के भीतर रखना होगा अपना पक्ष, नोटिस का जवाब न देने पर होगी एकतरफा कार्रवाई
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से वर्ष तीन जुलाई 2023 से अनुपस्थित है प्रयोगशाला परिचारक
विभागीय नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, अब शिक्षा विभाग की ओर से जारी की अब अंतिम मोहलत
पंकज सलारिया
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में तैनात प्रयोगशाला परिचारक की नौकरी पर तलवार लटक गई है।
उच्च शिक्षा विभाग ने दस दिन के भीतर जवाब या व्यक्तिगत उपस्थिति दर्ज करवाने को लेकर नोटिस जारी किया है। प्रयोगशाला परिचारक निर्देशों के अनुरूप उपस्थित नहीं होता है तो विभाग की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। संबंधित प्रयोगशाला परिचारक को नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन जुलाई 2023 से संबंधित प्रयोगशाला परिचारक बिना किसी सूचना एवं अधिकृत अवकाश ड्यूटी से अनुपस्थित है। उक्त कर्मचारी के खिलाफ सीसीएस (सीसीए) नियम, 1965 के नियम 14 के तहत विभागीय कार्यवाही शुरू की गई थी। आवासीय पते पर बार-बार नोटिस भेजे गए लेकिन वे मामले के जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। जांच अधिकारी ने 29 सितंबर 2025 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें उक्त कर्मचारी के विरुद्ध अनधिकृत अनुपस्थिति और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप एकतरफा सिद्ध हुए हैं। लिहाजा, विभाग की ओर से 24 नवंबर 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके बाद ब्लॉक परियोजना कार्यालय के माध्यम से उनके निवास स्थान के पते पर नोटिस भेजा गया। नोटिस की कॉपी परिवार के सदस्य को दी गई। बावजूद इसके वह ड्यूटी पर नहीं लौटे। लिहाजा, अब विभाग की ओर से दस दिन का समय जवाब देने या व्यक्तिगत उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिया है। इसके बाद एकतरफा कार्रवाई होगी। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। नोटिस के जरिये अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसके बाद एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें