फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हो बस पास बनवाने की सुविधा

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रचार्या डा. शिवदयाल शर्मा को ज्ञापन देते एसएफआई के कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज के एसएफआई कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल से मिला। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से एचआरटीसी प्रबंधक को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बस पास बनवाने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों में आने-जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

एसएफआई के जिला सचिव प्रवीण ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले काफी विद्यार्थी दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं है। विद्यार्थी रोजाना किराया देकर बसों में आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर इन विद्यार्थियों के लिए बस पास बनवाने की सुविधा ऑनलाइन होती है और निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की जाती है तो उन्हें काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें