यासीन मोहम्मद।संवादचुराह राज्य सचिव नियुक्ति वाली खबर के साथ
चुराह (चंबा)। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस फेडरेशन के राज्य सचिव नियुक्त किए जाने पर यासीन मोहम्मद ने देश और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि वह ईमानदारी से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिल भारतीय इंटक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथन जायसवाल, इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी डॉ. राजेश गढिया, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर इंटक व प्रदेश सह-प्रभारी रमेश गुलेरिया, प्रदेश इंटक के अध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। संवाद