चंबा के संत निरंकारी भवन मुगला में सत्संग सुनते अनुयायी।संवाद
चंबा। संत निरंकारी भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महात्मा अरुण महाजन ने की। आरती वंदना कर सत्संग का शुभारंभ किया गया।
मंगला, राख, धरवाला, मुगला, साहो, जडेरा, जांघी और अन्य गांवों से निरंकारी अनुयायियों ने सत्संग में भाग लिया। महात्मा अरुण महाजन ने कहा कि ग्रंथ किसी भी प्रकार के पक्षपात की आज्ञा नहीं देते। फिर भी सर्वत्र पक्षपातपूर्ण व्यवहार देखने को मिलता है। सत्संग के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रबंधक विनोद कुमार ने दी। संवाद