फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धू-धू कर जली बुराई, अच्छाई की जीत

Thu, 02 Oct 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में धू-धू कर जलते बुराई के प्रतीक पुतले। संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा चौगान में दशहरा पर्व वीरवार को धूमधाम से मनाया। चौगान में शाम 6:00 बजे बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए और अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इस दौरान भगवान श्रीराम के बाण चलने के साथ ही रावण का पुतला जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

इससे पहले शाम 4:30 बजे रामलीला क्लब की ओर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रीराम, सीता, हनुमान, राधा-कृष्ण, विष्णु, लक्ष्मी, दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत की गईं। शोभायात्रा के अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। पूरा चौगान श्रद्धालुओं और दर्शकों से भरा रहा। लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए इस उत्सव का आनंद लिया। शोभायात्रा और दहन समारोह में सदर विधायक नीरज नैयर समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें