फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकारों की अनदेखी का आरोप

Thu, 02 Oct 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। केंद्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली द्वारा बसोहली में आयोजित राष्ट्रीय लघु चित्रकला शिविर पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि इस शिविर में हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकारों की अनदेखी की गई। इसको लेकर चंबा शिल्प परिषद ने नाराजगी जताते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री को एक शिकायत पत्र भेजा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शिल्प परिषद के महासचिव भुवनेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर को संपन्न हुए इस शिविर में पहाड़ी चित्रकला के उन वरिष्ठ कलाकारों को शामिल नहीं किया गया, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पद्मश्री, राष्ट्रीय पुरस्कार और कालिदास सम्मान जैसे बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं। उनका कहना है कि अकादमी द्वारा यह उपेक्षा कोई पहली बार नहीं हुई, बल्कि पिछले एक दशक से लगातार ऐसा किया जा रहा है।
परिषद का आरोप है कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में वरिष्ठ और अनुभवी कलाकारों को दरकिनार कर नवोदित और अनुभवहीन कलाकारों को प्राथमिकता दी गई। इससे न केवल चंबा और कांगड़ा की समृद्ध पहाड़ी चित्रकला परंपरा को आघात पहुंचा है बल्कि उन कलाकारों का भी मनोबल गिरा है, जिन्होंने वर्षों तक अपनी कला से देश-विदेश में पहचान बनाई।
विज्ञापन

10 वर्षों से हो रही अनदेखी
भुवनेश्वर शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से लगातार वरिष्ठ कलाकारों को ऐसे आयोजनों से बाहर रखा जा रहा है, जबकि पहाड़ी चित्रकला का असली योगदान इन्हीं कलाकारों का है, जिन्होंने इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। चंबा शिल्प परिषद ने इस पूरे मामले की जांच करवाने के लिए संस्कृति मंत्री को लिखित शिकायत पत्र भेजा है। परिषद का कहना है कि यदि इस तरह की उपेक्षा भविष्य में भी होती रही तो इससे पारंपरिक पहाड़ी चित्रकला की गरिमा और अस्तित्व दोनों को खतरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें